परवेज अख्तर/सिवान : केंद्रीय संसदीय कार्य एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार के निधन पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षा में शोक सभा का आयोजन किया। सभी ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहाकि अनंत कुमार का निधन पूरे देश के लिए दुखदायी है। उनकी क्षति से भाजपा सहित पूरा देश दुखित है। सांसद ओम प्रकाश यादव ने बताया कि अनंत कुमार बेंगलुरु से छह बार सांसद रहे थे। वे बहुत ही मुर्दुल भाषी सरल स्वभाव के धनी थे,वे एक कुशल संगठन कर्ता थे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक व्यास देव प्रसाद ,सहकारिता मंच के प्रदेश संयोजक अभिमन्यु सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत पाठक, गौतम यादव, जिलाउपाध्यक्ष राहुल तिवारी, हरेंद्र कुशवाहा,मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, देवेंद्र गुप्ता, प्रमिल कुमार गोप,राजेश श्रीवास्तव, शेर खान ,वृजनंदन सिंह,राजा कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…