जीरादेई के तितरा पंचायत के मिश्रौली गांव में विदेश से युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के तितरा पंचायत के मिश्रौली गांव के युवक की मौत हार्ट अटैक से विदेश में हो गया. जिसकी पहचान मिश्रौली गांव निवासी जनक यादव के पुत्र सामर्थ यादव (35) वर्ष के रूप में हुई है. उसका शव बुधवार की दोपहर उसके गांव पहुंचा. जिसके बाद परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे.  परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह सऊदी अरब के रियाद में काम करता था. जब वह 22 फरवरी की रात काम करने गया तो उसके सीने में तेज दर्द हुआ. उसके साथ काम कर रहे  दोस्त ने देखा कि वह दर्द से बेहाल होकर जमीन पर गिर गया.

जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल ले गए. जहां गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया. परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. परिजनों का कहना था कि वह बिगत दस बर्षो से काम कर रहा था. उसके मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. वही उसके परिजनों कर दहाड़ सुनकर पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों ने बताया कि उसके परिवार में उसके दो लड़के तथा एक लड़की है. वही मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी बार बार बेहोश होकर गिर जा रही थी. वह यही कह रही थी कि अब हम केकरा साथे रहब रे माई. उसकी रुदन को सुनकर आसपास खड़े लोगो के आंखों मे आंसू आ गए. समाचार मिलते ही मृतक के घर सामाजिक, राजनीतिक और जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लग गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026