सिवान में तीन अलग-अलग जगहों से शराब बरामद, दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने होली को देखते हुए विशेष अभियान के दौरान शराब कारोबारियों पर नकेल कसने में लगी है. इसी दौरान पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर श्यामपुर बाजार के समीप सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंच पुलिस ने जांच किया तो एक व्यक्ति भागने लगा, जहां तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 500 एमएल का एक शराब की बोतल पाई गई जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इस्माइल शहीद तकिया निवासी निजामुद्दीन अली के पुत्र शहजाद अली है.

वहीं दूसरी तरफ गुप्त सूचना के आधार पर सुत्ता फैक्ट्री मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान यूपी से तीन पहिया स्कूटी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गुप्त सूचना मिली थी कि एक विकलांग स्कूटी के सीट के नीचे शराब लेकर आ रहा है पुलिस ने जांच किया तो सीट के नीचे से 60 बोतल शराब बरामद की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियांय निवासी ज्वाला चौधरी के पुत्र रंजीत कुमार यादव है.तीसरी ओर ग्रामीणों की सूचना पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में छापेमारी की गई तो पुलिस ने 432 बोतल शराब बरामद कर लिया जबकि शराब तस्कर भागने में सफल रहा. इधर पुलिस फरार शराब तस्कर रविंद्र राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026