Categories: पटना

बढ़ते सर्दी को देखते हुए बिहार में स्कूलों के टाइमिंग में किया गया बदलाव…. शुरू हुई कड़ाके की ठंड….

पटना: बढ़ते ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों में सुबह 9:00 बजे से पहले एवं अपराह् 3:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिले में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

पटना जिले के सभी विद्यालयों में सुबह 9:00 बजे से पहले एवं अपराह् 3:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 21 दिसंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी/ सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ सभी थानाध्यक्ष को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।

पटना के साथ ही कुछ अन्य जिलों में भी स्कूल खुलने के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. शेखपुरा, पूर्णिया सहित, मुंगेर आदि जिलों में भी कई स्कूल बिना प्रशासनिक आदेश के ही ठंड को देखते हुए स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के समय में बदलाव किए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026