Categories: पटना

जनता दरबार….जब नीतीश कुमार ने अपने अधिकारी से कहा-11 हजार वोल्ट का तार हटाने के लिये क्यों मांग रहे हैं पैसे…ये ठीक बात नहीं….

पटना: जनता दरबार में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक शिकायत पर अपने अधिकारी को कहना पड़ा, ये ठीक बात नहीं है साहब. मामला बिजली विभाग से जुड़ा था जिसमें बिजली का तार हटाने के लिए बिजली विभाग ने पैसे मांगे थे।

सीवान से आए फरियादी ने नीतीश कुमार को बताया कि उसके घर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है. वह लम्बे समय से इसे हटाने के लिए बिजली विभाग से गुहार लगा रहा लेकिन विभाग ने अब तक तार नहीं हटाया है. फरियादी ने कहा कि विभाग वाले उससे तार हटाने के लिए 1 लाख रुपए मांगते हैं।

इस पर मुख्यमंत्री ने ताज्जुब जताया. उन्होंने तुरंत विभाग के वरीय अधिकारी को फोन कर पूछा कि किसी के घर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजर रहा है आपका विभाग उसे हटाने के लिए पैसे मांगेगा. अधिकारी ने जब इस पर सफाई दी तो नीतीश ने कहा कि ये ठीक बात नहीं है साहब. एक तो किसी के घर के ऊपर से बिजली का तार गया है और अब उसे हटाने के लिए पैसा मांगा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि हमने पहले ही कहा हाई कि किसी के घर के ऊपर से बिजली का तार न ले जाया जाए. उन्होंने अधिकारी को फरियादी के मामले को देखने और जल्द से जल्द 11 हजार वोल्ट का तार हटाने का निर्देश दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026