Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मत का प्रतिशत बढ़ा मतदाता करें लोकतंत्र को मजबूत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सदरपुर, रानीपुर एवं लौवान गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को वोट की महत्ता बताकर 12 मई को अपने बूथों में आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। बीईओ गुलाम सरवर ने मतदाताओं को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट देने की अपील की। वहीं लौवान गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रामकिशोरी कुमारी, राजपति देवी, अशाकर्मी प्रमिला पांडेय ने भी महिला-पुरुष और नए युवाओं को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता 12 मई को सब काम छोड़कर पहले मतदान करें तब कोई काम करें। ग्रामीणों को वोट का महत्व समझाते हुए अधिक संख्या में पहुंचर वोट देने और पास पड़ोस के लोगों को वोट करने के लिए केंद्र तक ले जाने के लिए शपथ दिलाई गई। मौके पर बीईओ समेत शिक्षक संघ अध्यक्ष महेश प्रभात, शिक्षक नेता हरेंद्र पंडित, समंवयक दिलनवाज अहमद, जितेंद्र यादव, गुफरान अहमद, प्रधानाध्यापक मिर्जा औरंगजेब, सेविका रामकिशोरी कुमारी, राजा पति देवी, प्रमिला पांडेय आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026