परवेज अख्तर/सिवान : सिवान लोकसभा 12 मई को चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर विद्यालय के बच्चों द्वारा शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मतदाता जागरूकता के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रंंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया। छात्राओं ने मतदाताओं के जागरूकता के लिए नशाबंदी, बाल विवाह, प्राकृतिक का कागजों पर चित्रकला बनाई, जो काफी आकर्षक दिख रही थी। छात्राओं ने विभिन्न विद्यालयों में प्रभातफेरी, शपथ, साइकिल रैली, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित की। बीईओ अजय कुमार ने बताया कि विद्यालयों में लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय में चेतना सत्र के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…