Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बीडीओ के रवैये के विरुद्ध मुखिया व बीडीसी का अनिश्चितकालीन हड़ताल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड कार्यालय पर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के मनमानी के विरोध में जयजोर पंचायत के मुखिया गोरख साह एवं क्षेत्र संख्या आठ के बीडीसी सदस्य मुन्ना गुप्ता सहित अन्य लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ सह सीडीपीओ सह आपूर्ति पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि ये जबसे प्रखंड में आईं हैं अभी तक अपनी ही मनमानी करती आ रही हैं एवं जनप्रतिनिधियों को परेशान कर रही हैं। नल जल योजना में जनप्रतिनिधियों से जबरन कमीशन लेना, राशन-केरोसिन में डीलरों से कमिशन लेना, आंगनबाड़ी सेविकाओं के ऊपर गलत आरोप लगाकर चयनमुक्त की धमकी देकर रुपया लेना आदि नियति बन गई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जहां सरकार ग्रामीण इलाकों में शौचालय विहीन घरों में शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं वहीं बीडीओ कमीशन लेने में लगी हुई हैं। कार्यालय में जनप्रतिनिधियों से बात नहीं करना एवं जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाना तथा उनकी बातें नहीं सुनना सहित कई अनियमितताएं बरती जा रही है। जनप्रतिनिधियों कहना है कि जब तक बीडीओ का तबादला नहीं हो जाता हमलोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे। इस संबंध में बीडीओ से जानकारी लेने के लिए फोन किया जा रहा था, लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ नीलम समीर ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोप गलत एवं निराधार हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026