परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के हेयातपुर गांव निवासी मो. शाहिद हत्याकांड का मुख्य आरोपित संतोष तिवारी उर्फ लंगड़ा की हालत शुक्रवार को मंडल कारा में अचानक बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां खबर प्रेषण तक उसका इलाज चल रहा था। बता दें कि हेयातपुर गांव निवासी मो. शाहिद को छह माह पूर्व हेयातपुर विद्यालय के समीप गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया गया था, पटना में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी। इसी मामले में मुख्य आरोपित करपलिया निवासी संतोष तिवारी उर्फ लंगड़ा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जीबी नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि उसके विरुद्ध मेरे थाने में उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज थी कि इसी बीच फरारी के समय उसने हत्याकांड का अंजाम दिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…