बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ का अनिश्चितकालीन धरना आठ से

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गांधी मैदान में रविवार को बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने लंबे समय से चले आ रहे 15 प्रतिशत तथा नव प्रशिक्षित शिक्षकों के बकाए के भुगतान, दक्षता सफल शिक्षकों के वेतन निर्धारण, निलंबित शिक्षक उमेश चंद्र प्रसाद के निलंबन को वापस लेने, समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में आठ नवंबर से शहर के गोपालगंज स्थित बाबा साहेब डा. आंबेडकर की मूर्ति के समीप अनिश्चित कालीन धरना देने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने धरना जारी रहेगा।

जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा सिवान अवधेश कुमार से वार्ता हुई। उन्होंने संघ के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही अंदोलन हेतु सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। वार्ता विफल होने की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सचिव अशोक कुमार प्रसाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष अभिषेक, हरिओम यादव, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धीरज कुमार सिंह, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026