परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर जलाल मार्केट में तीन नवंबर की देर शाम कुछ शरारती तत्वों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सह खवासपुर निवासी छोटेलाल साह एवं अन्य दो लोगों पर चाकू व हाकी स्टीक से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में भाजपा नेता छोटेलाल साह के बयान पर 10 लोगों को नामजद किया गया है। इस मामले में ओपी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर ली है।
गिरफ्तार लोगों में लखनौरा निवासी मिस्टर अहमद और मोट्टन मिया उर्फ जमशेद शामिल हैं। ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपितों में फैयाज अहमद, जियायुल मियां, मो. अन्नास, इमामुदीन मियां, अली इमाम साईं, इमरान मियां आदि शामिल है। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…