परवेज अख्तर/सिवान:- अनुमंडल मुख्यालय स्थित थाना परिसर में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस एवं बकरीद को ले शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ संजय कुमार ने की। बैठक में 15 अगस्त को सरकारी कार्यालयों, शहीदों के स्मारकों पर ध्वजारोहण के लिए समय सीमा का निर्धारण किया गया। साथ ही सभी को आदेश दिया गया कि ध्वजारोहण नया होना चाहिए, क्योंकि झंडा का सम्मान हम एक-एक व्यक्ति का कर्तव्य है।वहीं बकरीद पर्व के मद्देनजर विभिन्न मस्जिदों में नमाज की भी समय सीमा पर चर्चा हुई। दोनों पर्व को लेकर नगर पंचायत को साफ सफाई की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में विधायक हेमनारामण साह, इंस्पेक्टर अकील अहमद,कार्यपालक पदाधिकारी शिवकुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र,प्रो. अभय कुमार ¨सह, पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, नप उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साह, ई अशोक कुमार, राजकिशोर प्रसाद, रिजवानुल्लाह उर्फ टुन्ना, श्यामदेव राय, भरत ठाकुर, टुनटुन मिश्र, मो. मुस्लिम आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…