Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

13 दिनों से आरक्षण काउंटर बंद, यात्री परेशान

परवेज अख्तर/सिवान : दारौंदा रेलवे जंक्शन पर पिछले 13 दिनों से आरक्षण टिकट काउंटर बंद रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। काउंटर बंद होने की वजह मशीन का खराब होना बताया जा रहा है। टिकट कराने पहुंचे मिथिलेश कुमार तिवारी, मनोज कुमार, संजय यादव, चुनमुन शर्मा, कृष्ण कुमार यादव, सुबोध तिवारी, रमेश यादव, अवधकिशोर प्रसाद, संजय गुप्ता, प्रियंका कुमारी, दीपा कुमारी, वंदना कुमारी, सारिका कुमारी, प्रीति कुमारी आदि का कहना है कि जब भी आरक्षण के लिए दारौंदा जंक्शन आते हैं तो काउंटर कर्मी मशीन खराब की जानकारी देते हैं। 23 जुलाई से लगातार मशीन खराब होने के चलते आरक्षण टिकट काउंटर ठप है। कर्मी द्वारा बताया गया कि मशीन को ठीक करने के लिए संबंधित विभाग को कहा गया है। विभाग की लापरवाही के कारण आम लोगों को आर्थिक शोषण के लिए साइबर कैफे का रुख करना पड़ता है। इस संबंध मे टिकट काउंटर कर्मी ललन प्रसाद शर्मा ने बताया कि 13 दिनों से आरक्षण काउंटर मशीन खराब होने से बंद है। इसकी लिखित सूचना विभाग को दे दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024