पटना: देश में त्योहारों के मौसम आते ही लोगों का अपने घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. खासतौर पर जैसे जैसे दिवाली और छठ पूजा का त्योहार नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है. रेलवे ने सवारियों की इसी भीड़ को देखते हुए Indian Railway Festive Special Trains चलाने का निर्णय लिया है. रेल यात्री को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े इसे लेकर रेलवे ने यह निर्णय लिया है. रेलवे ने इन सभी फेस्टिव स्पेशल ट्रेन का संचालन कल यानि 25 अक्टूबर सोमवार से कर दिया है.
कल से शुरू हुई बुकिंग
रेलवे ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए कल यानि 25 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इन सभी ट्रेनों की बुकिंग भी 25 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है. कोई भी यात्री अपने तय दिन और सुविधा के अनुसार इन ट्रेनों में बुकिंग करा सकता है. दिवाली औऱ छठ महापर्व के नजदीक आता देख कई यात्री अपने घरों की ओर यात्रा करते हैं. इस दौरान बहुत भीड़ होने के कारण कई लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है और वह त्योहारों में अपने घर अपने परिवार के बीच नहीं पहुंच पाते हैं.
रेलवे यात्रियों की की इसी असुविधा को दूर करने के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रही है. रेलवे के इस फैसले के बाद यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई और वह इस फैसले से काफी खुश दिखे.
दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन की लिस्ट
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…