परवेज अख्तर/सिवान :- रघुनाथपुर पंचायत के इंदिरा आवास सहायक सह आंदर थाना के सुल्तानपुर दहाबारी निवासी नन्द कुमार यादव ने पंचायत की मुखिया पति पर मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. उसका आरोप है कि पंचायत की मुखिया ममता देवी के पति राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने 23 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित इंदिरा आवास के सहायक इंदिरा आवास सहायक कार्यालय में मारपीट कर एक लाख रुपया रंगदारी की मांग की.
इंदिरा आवास सहायक ने स्थानीय थाने में आवेदन भी दिया हैं. थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने लिखित शिकायत पर मुखिया पति सहित चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गये हैं. इधर इस मामले के आरोपित राजद प्रखंड अध्यक्ष मुखिया पति राजकिशोर यादव ने इंदिरा आवास सहायक के आरोप को बेबुनियाद बताया. उनका कहना था कि घुस लेने से मना करने पर इंदिरा आवास सहायक ने उपर यह आरोप लगाया है जो गलत है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…