Gopalganj News in Hindi

आखिरकार नहीं मिला अभिषेक का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कहला बिशुनपुरा में सेल्फी लेने व नहाने के क्रम में डूबने से लापता युवक की लाश अभी तक नहीं मिल सकी है. विदित हो कि बड़हरिया क्षेत्र के पुरैना गांव के चार दोस्त अभिषेक मिश्र, रजनीश कुमार मिश्र, शहाबुद्दीन व मोहन साह दो बाइकों से बरौली के कहला-विशुनपुरा गांव में आयी बाढ़ में नहाने व सेल्फी लेने शनिवार की शाम को गए थे. चारों दोस्त पानी के तेज बहाव में बहने लगे थे.ग्रामीणों ने तीन युवकों को बचा लिया.लेकिन मुन्ना मिश्र का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक मिश्र पानी में बहता चला गया. जो अभी तक नहीं मिल सका है.

परिजनों ने रविवार की सुबह से ही कहला, नेउरी सहित तमाम सीमावर्ती क्षेत्रों में उसे खोजने की काफी कोशिश की. लेकिन लापता युवक का पता नहीं लग सका. इसको लेकर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद पुरैना गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. अभिषेक को दो भाई दो बहन है.एक बहन बड़ी है.उसके बाद वह दूसरा नंबर पर था.वह मैट्रिक की परीक्षा इसी वर्ष पास कर इंटर में एडमिशन कराया था. काफी होनहार और मिलनसार स्वभाव का अभिषेक की चर्चा सभी की जुबान पर है.इधर अभिषेक की मां, पिता मुन्ना मिश्र दो बहन व भाई रवि का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि इसी वर्ष बड़ी बहन की शादी नवम्बर में होनी है.

परिजनों का आरोप है कि शनिवार को डूबने के बाद एनडीआरएफ की टीम द्वारा शाम व अंधेरा का बहना बनाकर दूसरे दिन शव को खोजने की बात कही गई. रविवार को सुबह से ही परिजनों ने एनडीआरएफ से शव को खोजने की गुहार लगाती रही. लेकिन एनडीआरएफ की टीम ने मृतक के परिजनों का अभिषेक का शव खोजने में कोई सहयोग नहीं किया.इससे परिजनों ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं घटना के दिन डूबने से बचे तीन युवकों ने गोपालगंज जिला प्रशासन बरौली थाना व एनडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी.

लेकिन घटना स्थल से महज दो किलोमीटर की दूर से बरौली थाना के कोई भी अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा व कोई नहीं मदद की. तब युवकों ने बड़हरिया पुलिस से गुहार लगाई. घटना की खबर मिलते ही एएसआइ शैलेंद्र राय शनिवार को घटना स्थल पर पहुंचकर लापता युवक की भरपूर तलाश की व देर रात तक घटना स्थल पर जमे रहे. नहाने गये युवकों के परिजनों ने एएसआइ राय के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026