सिवान में फिल्मी स्टाइल में अंधाधुंध फायरिंग, दो की स्पॉट डेथ, दो लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार की दोपहर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। फिल्मी स्टाइल में बाइक सवारों ने महाराजगंज रामप्रीत मोड़ के पास अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान जो मिला उसे गोली मारते रहे। चार लोगों को ताबड़तोड़ कई गोलियां लगीं। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल से सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अचानक हुई वारदात से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। वारदात का कारण भी पुलिस को पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के पास फायरिंग शुरू की। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तीन पिस्टल से गोली चला रहा था। बाइक सवार बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में गोलियां चलाईं। सबसे पहले बाइक सवार अरमान मंसूरी नामक युवक को गोली मारी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अरमान सब्जी लेकर घर लौट रहा था। इसके बाद थोड़ा आगे बढ़कर एक अन्य युवक सुदामा यादव को गोलियां मारी। उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

आगे बढ़ने पर एसबीआई के करीब राहगीर रघुनाथपुर के अशोक पटेल को गोली मारी। अशोक पटेल भी गोली लगते ही गिर पड़े। बदमाश वहां से आगे बढ़े तो साइड नहीं देने पर कार चला रहे दरौंदा के रगड़गंज निवासी मनीष कुमार को गोली मार दी। मनीष अपनी मां के साथ कहीं जा रहे थे। एक साथ चार लोगों के गोली लगने से लहूलुहान होकर गिरा देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बुरी तरह घायल अशोक और मनीष को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख वहां से सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल घटना का कारण भी नहीं पता चल सका है।

जिसको भी देख रहे थे गोली मार रहे थे

गोली से मारे गए अरमान के साथ जा रहे युवक ने बताया कि बाइक सवार बिना वजह गोली मार रहे थे। जिसे भी देख रहे थे गोली मार रहे थे। कभी हवा में गोली चलाते कभी सीधे गोली चला रहे थे। पीछे बैठा युवक तीन पिस्टल लिया था। हर कोई गोली से बचने के लिए इधर उधर भाग रहा था। मेरे सामने तीन लोग गोली लगने से मौके पर गिरे थे। आगे भी गोली चलाते हुए जा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024