Categories: पटना

जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, छह लोगों की मौत

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के गृह जिला से जमीन विवाद में नरसंहार की खबर सामने आई है. घटना जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की बताई जा रही है, जहां बुधवार को सालों पुराने जमीन विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते-देखते दोनों पक्षों के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी. गोलीबारी की घटना में छह लोगों के मौत की सूचना है.

मदद के लिए कॉल करते रहे लोग

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पूरा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हालांकि, लोगों में इस बात का गुस्सा है कि घंटों दबंगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया, लोग मदद के लिए पुलिस को कॉल करते रहे, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिस कारण छह लोगों की मौत हो गई.

बताया जाता है कि परशुराम यादव और नीतीश यादव गोतिया हैं और करीब 20 सालों से उनके बीच 50 बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था. इस बार भी जमीन पर रोपनी नहीं हो सकी थी. इसी क्रम में बुधवार को जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद गाली गलौज होते-होते मारपीट शुरू हो गई.

तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

इस दौरान देखते-देखते गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें नीतीश यादव गुट द्वारा की गई गोलीबारी में परशुराम यादव गुट के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, तीन लोगों की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई. मृतकों में यदु यादव, पिंटू यादव, महेश यादव, धीरेंद्र यादव, शिवल यादव और बिंदा यादव शामिल हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा था. यह मामला न्यायालय में चल रहा था. बाॅण्ड भरा गया था कि जब तक न्यायालय में मामले का निपटारा नहीं हो जाता तब तक कोई भी पक्ष खेत नहीं जोतेगा. इसी बीच आज पुलिस के सहयोग से दूसरे गुट के द्वारा जमीन पर जोताई का काम शुरू किया गया. इसी बीच जब दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस को काॅल किया गया, तब पुलिस कुछ नहीं सुना, जिसके बाद मामला बढ़ गया और गोलीबारी की नौबत आ गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026