भगवानपुर हाट

किसान चौपाल में किसानों को दी गई रबी फसल की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सोंधानी पंचायत के सारीपट्टी पंचायत भवन परिसर में बुधवार को किसान चौपाल लगा रबी फसल की बुआई से कटाई तक की जानकारी दी गई। साथ ही इसमें मिलने वाले अनुदान की जानकारी से किसानों को अवगत कराया गया। बीएओ वीरेंद्र कुमार मांझी ने ने बताया कि खेत में नमी नहीं होने के कारण किसान गेहूं की बोआई से पहले खेत की सिंचाई कर गेहूं का बोआई करें। किसान गेहूं के फसल को कम से कम तीन बार सिंचाई अवश्य करें। सिंचाई से गेहूं के फसल का अच्छा पैदावार होगा। चौपाल में उपस्थित किसानों ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अनुदानित बीज के खरीद पर समय से अनुदान, डीजल अनुदान नहीं मिलने का मामला चौपाल में उठाया। इस पर उपस्थित अधिकारियों ने किसानों के प्रश्न का जवाब देने से कतराते दिखे। चौपाल में आई महिलाओं ने बताया कि अधिकारी भीड़ जमा करने के उद्देश्य से महिलाओं को बुला तो लेते हैं, लेकिन लाभ देने के नाम पर वरीय अधिकारियों का नाम ले निकल जाते हैं। तकनीकी प्रबंधन नवनीत कुमार गोस्वामी, कृषि समन्वय बबलू कुमार, किसान सलाहकार अब्दुल कादिर, अनिल महतो, सोनू सिंह, मनिंद्र सिंह, द्वारिका नाथ सिंह, हरि राम, सभापति सिंह, असगर अली, मोगल मियां, माधव सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, सुनीता देवी, किरण देवी, सूरत देवी, पुतुल देवी, बासमती देवी सहित अन्य किसान उपस्थित थे। वहीं इसके पूर्व मंगलवार को गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित गुठनी पूर्वी पंचायत के ममौर मठ स्थित शिवमंदिर परिसर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कृषि समन्वयक अरविंद कुमार ने रबी फसल की जानकारी दी। इस मौके पर कृषि समन्वयक अशोक मिश्र,बीएओ रामसेवक सिंह, उप मुखिया सुनीता भरत यादव, राम इकबाल यादव, मैनेजर यादव, हरेंद्र यदाव, बैजनाथ यादव, कैलाश यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। आंदर प्रखंड के पतार पंचायत के मध्य विद्यालय सानी सोनकरा में मुखिया कृष्णावती देवी की अध्यक्षता में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि समन्वयक, विनोद कुमार यादव, सरपंच, वार्ड सदस्य सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026