परवेज अख्तर/सिवान : टाइगर मोबाइल ने नगर थाना क्षेत्र के तरवारा मोड़ समीप से एक शराब धंधेबाज को दौड़ा कर दो बैग शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार टाइगर मोबाइल को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब धंधेबाज शराब लेकर शहर से जा रहा है। इसके बाद तरवारा मोड़ पर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी, तभी एक युवक दो बैग हाथ में लिये जा रहा था। जैसे ही उसकी नजर टाइगर मोबाइल पर पड़ी वह भागने लगा। भागने के क्रम में उसे टाइगर मोबाइल के जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। बैग की जांच करने पर दो बैग में शराब बरामद किया गया। इसके बाद धंधेबाज को नगर थाना के हवाले कर दिया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…