Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रैली निकाल लोगों को पॉलीथिन के दुष्प्रभाव के बारे में दी जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान : शहर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की मुहिम को लेकर शनिवार को नगर परिषद द्वारा लोगों में जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मियों ने शहर के जेपी चौक, दरबार रोड़, थाना रोड़, शांति वट वृक्ष, डीएवी मोड़, स्टेशन रोड़, बबुनिया मोड़, अस्पताल मोड़ स्थित दुकानों के दुकानदारों से पॉलीथिन एकत्र कर भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प दिलवाया। कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बाजार के हर दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। साथ ही सभी दुकानदारों व बाजार में आए हुए लोगों से पॉलीथिन से दूर रहकर पर्यावरण बचाने की अपील की तथा लोगों को इससे होनी वाली समस्याओं से आगाह किया। सुशील कुमार ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग करने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। यह धरती, जल और वायु सभी को प्रदूषित करता है। साथ ही मनुष्य के शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है। पॉलीथिन हमारे जीवन के लिए खतरनाक सामग्री है। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए देश को स्वच्छता की ओर ले जाने के लिए पॉलीथिन को देश से प्रतिबंधित करना होगा। इसके लिए हम सबको दृढ़ संकल्पित होने की जरूरत है। सिटी मैनेजर अमरेंद्र कुमार, पूर्व पार्षद धनंजय सिंह, इंतखाब अहमद, कार्यालय सहायक किशन लाल समेत अन्य कर्मी, वेंडर एसोसिएशन के सदस्य व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024