परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय एवं मदारपुर रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार को जदयू के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के जरिए मुख्यमंत्री के विकासोन्मुखी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। नाटक मंचन के दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह और जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव सिंह ने उपस्थित लोगों के बीच मुख्यमंत्री के विकास कार्य लिखा छपा पतंग वितरित किया तथा मुख्य मंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर नाटक मंचन और गीत प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में मुख्य रूप से राजू पटेल, पंकज सिंह, रवि पांडेय, सोनू कुमार, शुभांगी कुमारी, शिल्पी सिन्हा, प्रेम कुमार, तबला वादक सुशील कुमार प्रसाद, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज पटेल, हरिराम कुशवाहा, मो. सनाउल्लाह, दरवेश राम, पिंटू सिंह राठौर, धनंजय तिवारी आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…