Categories: जिला

पहल: पौधरोपण कर एनजीओ ने दिया पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश

  • सड़क किनारे लगाया जा रहा है 400 छायादार पेड़
  • स्काउट एंड गाइड के हांथो में है पौधारोपण की कमान

परवेज अख्तर/सीवान:- मुख्यालय के आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्था ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपना कदम आगे बढ़ाते हुए बुधवार की सुबह बसंतपुर के राम जानकी मंदिर से बरवां खुर्द नहर पुल तक लगभग दो किलोमीटर सड़क के दोनों किनारें पौधारोपण कार्य की शुरुआत की. बुधवार की सुबह संस्था के सदस्य स्काउट एंड गाइड के साथ रामजानकी मंदिर परिसर के आगे पहुंचे व विधिवत पूजा-अर्चना की. उसके बाद पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीवान को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी, स्काउट-गाइड के जिला मुख्य आयुक्त अभिषेक कुमार सिंह, डीपीएस की प्रिंसिपल कामिनी झा ने अपने हांथों से पौधे लगाए.

उसके बाद स्काउट एंड गाइड की टीम पूरे जोश के साथ देखते ही देखते सड़क के दोनों किनारे लगभग 150 छायादार पौधे लगा दिए. साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए बांस के गैबियन भी लगाए गए. संस्था के सचिव बालेश्वर यादव ने बताया की संस्था के अध्यक्ष चंदन प्रसाद की पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधे लगाने की सोंच के बाद छोटा सा प्रयास कर 400 पौधे लगाए जा रहें है. मौके पर एएसआई सोचन राम, मुखिया मुकेश कुमार सुमन, राजेंद्र ठाकुर, जयप्रकाश शर्मा के अलावे स्काउट तौहीद आलम, अंकित सिंह, प्रीतेश कुमार, समीर आलम, आदित्य सौरभ, नवीन कुमार, प्रिंस कुमार व गाइड सुप्रिया कुमारी, निधि कुमारी, श्वेता कुमारी, निशा कुमारी, सान्या कुमारी, पुलुल कुमारी आदि मौजूद रहें.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026