परवेज अख्तर/सीवान:- मैरवा के मेन रोड स्थित एक व्यवसायी से जमीन को लेकर तीन लाख की रंगदारी मांगी गई है. जिसके बाद व्यवसायियों में दहशत बना हुआ है. रंगदारी का आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए उक्त आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मैरवा के सिसवा गांव निवासी राजन उपाध्याय बताया जाता है. इस मामले को लेकर पीड़ित व्यवसायी अरुण गुप्ता का कहना है कि उसके 28 कठा खेत राजन के द्वारा पहले से ही हड़प लिया गया है. जब सीवान से घर आ रहे थे. इसी बीच राजन ने उन्हें रास्ते में रोक कर जमीन खाली करने के बदले 3 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की. जिसके बाद व्यवसायी के होश उड़ गये और इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए आवेदन दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…