परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के गोपालगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरौली गांव निवासी रंजन कुमार सिंह को घायल कर सतर हजार रुपये छीन लिए गए। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठा व्यवसायी बिनोद कुमार सिंह ने छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके भाई रंजन कुमार सिंह बन्धन बैंक से स्तर हजार रुपये की निकासी कर चिमनी पर कार्यरत मजदूरों को वेतन देने के लिये घर लौट रहे थे।
इसी बीच जैसे ही वे गोरौली गांव स्थित महावीर मन्दिर के पास पहुँचे तभी दो लोगों ने देशी कट्टा का भय दिखा कर रुपये छीन लिए। इस का विरोध करने पर परिजनों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। वंही प्राथमिकी में रंगदारी मांगे जाने की भी बात कही गई है। इस सम्बंध में थाने में काण्ड संख्या 150/20 अंकित है ।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…