Siwan News

घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में वृद्ध दादा को घायल कर घर में घुस कर जबरन छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी 70 वर्षीय शिवनाथ मांझी द्वारा बुधवार को स्थानीय थाने में आवेदन देकर चार युवकों के विरुद्ध मारपीट करते हुए जबरन घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन के अनुसार जब वह अपने घर के दरवाजे पर अकेले बैठे हुए थे तभी लेजा (दोन) गांव निवासी कृष्णा यादव (18) नुकाम यादव(22), चमन यादव(22) एवं विजय यादव(18) अपनी बाइक से इनके दरवाजे पर पहुंच इनके पोती का नाम रखकर बुलाने लगे। उन्होंने जब इसका कारण पूछा तो चारों ने उनके साथ मारपीट कर घायल करने के बाद इनके घर में घुस इनकी पोती के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया, लेकिन इनके विरोध करने और शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और लोगों ने कृष्णा यादव को धर दबोचा, जबकि शेष इसके 3 साथी भाग निकलने में सफल रहे लोगों ने पकड़े हुए एक व्यक्ति कृष्णा यादव को थाने को बुलाकर सौंप दिया। जहां पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपने सहयोगियों के नाम बताए। थानाध्यक्ष जय नारायण राम ने बताया कि शिवनाथ मांझी के आवेदन और कृष्णा यादव के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर स्थानीय कांड संख्या-112/018 दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कृष्णा यादव को जेल भेज दिया गया तथा शेष तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026