Siwan News

महिला की हत्या में मामले में तीन पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बांस काटने के विवाद को लेकर मंगलवार को भोजा यादव की पत्नी चंपा देवी (55) की हत्या कर दी गई थी, इसको लेकर मृतका की बहू धर्मेंद्र यादव की पत्नी पुतुल देवी ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें गांव के ही नागेश्वर यादव, पंचु यादव एवं मीना देवी को नामजद करते हुए यह आरोप लगाया है कि मेरी सास चंपा देवी मजदूर से अपने बांस के कोठ से बांस कटवा रही थी, तभी नागेश्वर यादव अपने पुत्र के साथ वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। जब मेरी सास गाली देने से मना की तो उन्होंने अपने हाथ में लिए चाकू से प्रहार कर मेरी सास को मौत के घाट उतार दिए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतका की बहू के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

नागेश्वर यादव इसके पूर्व भी किया था एक हत्या

जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र नागेश्वर यादव ने अपने पड़ोसी जोखन यादव की हत्या भूमि विवाद को लेकर किया था, जिसमें नागेश्वर यादव और उसके पिता गरजू यादव जेल गए थे तथा सजा काट कर नागेश्वर यादव अपने घर पर रहता था ग्रामीणों में चर्चा है कि नागेश्वर यादव छोटी-छोटी बातों पर भी गांव में हमेशा चाकू निकालकर लोगों में दहशत फैलाया करता था।

शव पहुंचते ही मचा कोहराम

मृतका चंपा देवी का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही बुधवार को उसके घर चांदपुर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। शव पहुंचते ही
बहू पुतुल देवी पुत्र धर्मेंद्र यादव पुत्री अनीता देवी, भाई राजेंद्र यादव, अंजू कुमारी, गुड़िया कुमारी दहाड़ मार कर रोने लगी, जिससे गांव में कोहराम मच गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026