परवेज अख्तर/सिवान : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पुसा द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में 26 जनवरी को भगवानपुर हाट प्रखंड के गोइयानार निवासी प्रगतिशील एवं शिक्षित किसान सुरेंद्रराय उर्फ चौबे को कृषि के क्षेत्र में उन्नत प्रदर्शन करने के लिए कुलपति डॉ. रमेशचंद्र श्रीवास्तव द्वारा अभिनव किसान पुरस्कार प्रदान कर नवाजा गया। इस दौरान उन्हें गोल्डेन मेंमेंटो एवं पांच हजार रुपये नकद प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद लौटे किसान चौबे ने गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट में बताया कि यह पुरस्कार डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पुसा द्वारा हर वर्षसभी जिले के एक ऐसे किसान को प्रदान किया जाता है जो कृषि के क्षेत्र में उन्नत प्रदर्शनकरते हैं। उन्होंने बताया कि कम लागत में अधिक उत्पादन के तकनीकी के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है। गौरतलब हो कि वर्ष 2007 में 15 अगस्त को बिहार सरकार द्वारा इन्हें किसान श्री का भी पुरस्कार मिल चुका है, जिसने मेडल के अलावा नकद एक लाख रुपया प्राप्त हुआ था। इसी तरह से जर्मनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में गोल्डेनमेडल दिया था। वहीं वर्ष 2017 में दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर में इन्नोवेटिव कृषक सम्मान का भी पुरस्कार मिल चुका है। जिले के सम्मान बढ़ाने में सफल रहे किसान चौबे को गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र केकार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर के मंडल ने सम्मान में एक समारोह आयोजित कर बधाई दी।इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. वरुण, डॉ. एसके मंडल, प्रगतिशील किसान अशोक सिंह,सुरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार राय उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…