परवेज अख्तर/सिवान :उपभोक्ता संगठन सवेरा और स्थानीय सामाजिक संस्था सिवान ब्लड डोनर क्लब के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य मेला के लिए गुरुवार को जेपी चौक से प्रचार रथ को रवाना किया गया। गौरतलब है कि सांसद ओमप्रकाश यादव के प्रयास से जिले के 100 पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तत्पश्चात देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पुण्य तिथि के अवसर पर जिला मुख्यालय में विशाल स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश के विभिन्न भागों से आए हुए प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम पूरे जिले से चयनित मरीजों का इलाज करेंगी। जिले में पहली बार विशाल स्वास्थ्य मेले के आयोजन में सिवान ब्लड डोनर क्लब की विशेष सहभागिता होगी। स्थानीय स्तर पर ये संस्था सहयोगी की भूमिका में रहेगी। उक्त प्रचार रथ पूरे जिले में एक महीने तक घूमेगा और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर स्वास्थ्य मेला में आने के लिए प्रेरित भी करेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…