परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड कार्यालय कक्ष में गुरुवार को पंचायती राज पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी व बीडीओ कुणाल कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची में निर्धारित समय सीमा के अंदर आवश्यक सुधार करने विस्तृत चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा कि जिनकी भी आयु 18 हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची से जोड़ा जाए।
वहीं मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को लेकर प्रपत्र छह, सात एवं आठ की जानकारी दी गई। इसमें नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने को गया। बीडीओ ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो बीएलओ अच्छा कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में आदित्य कुमार, आत्मानन्द पाठक, पंचू गुप्ता, वशिष्ठ नारायण यादव, सतीश पाठक समेत दर्जनों बीएलओ उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…