परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज के एक व्यक्ति की मौत बुधवार की शाम मुंबई के कुर्ला में तीन मंजिला मकान से गिरने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान महाराजगंज पुरानी बाजार के नोनियाडीह निवासी मुकुरधन महतो के पुत्र रतन महतो के रूप में हुई। बताया जाता है कि महाराजगंज पुरानी बाजार नोनियाडीह निवासी रतन महतो मुंबई के कुर्ला में राजमिस्त्री का काम करता था। वह बुधवार को साइड पर काम करने गया था। इस दौरान वह एक तीन मंजिला मकान में प्लास्टर का कार्य कर रहा था।
इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर तीन मंजिला मकान से नीचे गिर गया। उसे बेहोशी हालत में उसके साथ अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उसके मित्रों ने स्वजनों को दी। बताया जाता है कि मृतक का छोटा भाई पंकज कुमार मुंबई में राजमिस्त्री का कार्य करता है। उसने घटना की सूचना स्वजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था तथा पांच बहन थी। मृतक के दो पुत्री और दो पुत्र है। मृतक के पिता मुकुरधन महतो ने बताया कि मृतक का दाह संस्कार छोटा भाई पंकज द्वारा वहीं कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…