परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय खेढ़ाय के सभी नियोजित शिक्षकों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में शिक्षक संजना देवी, मुन्ना कुमार, रुदल राम, कमलेश उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, सुमित्रा कुमारी ने बताया है कि 24 दिसंबर को विद्यालय प्रधान हरिशंकर चौधरी को निलंबित कर दिया गया था।
निलंबन के पूर्व व अभी भी उनके निर्देश पर विद्यालय के कुछ बच्चों द्वारा हमलोगों को परेशान किया जाता है। बताया है कि सोमवार को जब हमलाेग विद्यालय पहुंचेे तो पाया कि मुख्य गेट में ताला लगवा दिया गया है। और कुछ बच्चों को विद्यालय के बाहर बुला लिया गया था। शिक्षकों ने विद्यालय के मुख्य दरवाजा एवं कार्यालय का ताला खुलवाकर विद्यालय का प्रभार वरीय शिक्षक को दिलाने की बात कही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…