सीवान नप की नई सरकार में पक्ष व विपक्ष नहीं हो सका स्पष्ट

परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद की नवगठित सरकार के समक्ष इस बार पार्षदों के साथ सामंजस्य बनाना इस बार बड़ी चुनौती होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इसके लिए पक्ष और विपक्ष पहले से तय नहीं हैं क्योकि हर बार मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के चुनाव में ही यह स्पष्ट हो जाता था, लेकिन इस बार जनता द्वारा सीधे वोटिंग के आधार पर चुनकर आए पार्षदों को एकजुट कर मंच पर लाना मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के कार्य का एक अहम हिस्सा होगा। सूत्रों की मानें तो जब सामान्य बोर्ड की पहली बैठक होगी ताे इसमें देखा जाएगा कि नई सरकार के पास विकास के कौन-कौन से फार्मूले हैं,जो हिट करेंगे।

इसकी वजह भी साफ है कि पिछली बार पांच साल में दो साल वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण व एक साल जनप्रतिनिधियों के बीच लड़ाई में बीत गया था, बाकी बचे कार्यकाल में ही विकास का कार्य हो पाया था। जानकारी के अनुसार मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद समेत सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण निर्वाचन आयोग से तिथि का निर्धारण करने के बाद होगा। तभी विकास का भी रोडमैप तैयार हो सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024