परवेज अख्तर/सिवान: जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही लोगों की जान की आफत बन आई है. जर्जर हो चुके तार जमित से 7 फीट की ऊंचाई पर हाईटेंशन 11 हजार के विद्युत धारा प्रवाहित तार मौत का दावत दे रही है. शिकायत के बावजूद भी विभाग के अधिकारी इस पर अमल नहीं कर रहे हैं. बताते चले कि आंदर थाना क्षेत्र के चंदौली-गंगौली गांव में गुरुवार की रात हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक जीप चालक झुलस गया जहां उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी शमसुल हक खान के 59 वर्षीय पुत्र शौकत अली खान के रूप में की गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शौकत अली खान जीप चालक का काम करते हैं.
गुरुवार की रात वह अपनी जीप लेकर घर पहुंचे थे और जीप लगाने के बाद उसकी सफाई कर रहे थे इसी दौरान हाईटेंशन विद्युत तार के चपेट में आ गया और झुलश गया. आनन-फानन में परिजनो ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. इधर शौकत अली खान की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं. मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि शौकत अली परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य थे. वह चालक का काम करते थे और जीप चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. अब उनकी मौत हो जाने के बाद परिवार का जीविका कैसे चलेगा यह सभी को चिंता सता रही है. मौके पर महाराजा सिहं व मोहन सिंह आदि मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…