रघुनाथपुर: मारपीट के दौरान तीन युवकों ने किया फायरिंग एक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, बनाया बंधक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कटवार गांव में दो पक्षों में आपसी वर्चस्व को लेकर कहासुनी के दौरान बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने भीड़ में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने खदेड़ कर एक शख्स को रंगे हाथ पकड़ लिया वहीं दो अन्य आरोपी मौके से भाग निकले. इसके बाद पकड़े गए शख्स की लोगों ने जबर्दस्त पिटाई कर दी। और बाद में रस्सी से हाथ पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव के रहने वाला बता रहा है. जबकि वह अपने अन्य दो साथियों का जिन्होंने फायरिंग की घटना को अंजाम दी उनका नाम जलंधर महतो का पुत्र संजीत महतो तथा रहीम बता रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रघुनाथपुर थाने की पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने शख्स को फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले कर चली गई है. पूरी वारदात गुरुवार की रात तकरीबन 10:00 बजे की बताई जा रही है. जिसका वीडियो अब सामने आया है.

कहासुनी के दौरान तीसरे ने किया हाथ साफ

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कटवार गांव में सचिन कुमार के रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी. इतने में बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने भीड़ में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. जिसके बाद लोगों ने बाइक पर सवार एक शख्स को पकड़ लिया बाकी दो अन्य आरोपित मौके से भाग निकले.

कहते है थानाध्यक्ष तनवीर आलम

थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि सिसवन के कचनार गांव के कुछ युवकों द्वारा रघुनाथपुर के कटवार गांव में पहुंच कर किसी विवाद को लेकर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की जानकारी प्राप्त हुई है. फायरिंग के आरोप संदिग्ध है. एक युवक से पूछताछ कर रहे है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026