परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के मीरपुर गांव स्थित पावर हाउस में सोमवार को विद्युत विभाग द्वारा पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इससे प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को नियमित रूप से बिजली मिलेगी। इस संबंध में जेई अमित कुमार यादव ने बताया कि 25 अप्रैल को पावर हाउस में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया था।
वह कुछ ही दिनों में अधिक लोड पड़ने के कारण जल गया था। इस कारण लोगों को इस भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उपभोक्ताओं की शिकायत पर विभाग द्वारा पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। अब ग्रामीणों को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…