सिसवन: वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग टीम पर हमला, होमगार्ड घायल

सिसवन-ताजपुर मुख्य मार्ग पर कठिया बाबा के समीप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-ताजपुर मुख्य मार्ग पर कठिया बाबा के समीप रविवार की देर रात शरारती तत्वों व बालू माफियाओं ने परिवहन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान डीटीओ विवेकानंद के सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर बता प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सुरक्षा गार्ड की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर निवासी रवींद्र यादव के पुत्र पिंटू कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सिवान के तरफ से करीब तीन दर्जन बालू लदा ट्रक सिसवन की ओर जा रहा था। इसका पीछा परिवहन पदाधिकारी दल बल के साथ कर रहे थे। इस दौरान ट्रक चालक डीटीओ को पास नहीं दे रहे थे और आगे बढ़ते जा रहे थे। तभी परिवहन विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के सिसवन-ताजपुर मुख्य मार्ग पर कठिया बाबा के समीप बालू लदे ट्रकों को ओवरटेक कर पकड़ लिया।

तभी ट्रक चालक व कुछ शरारती तत्वों ने परिवहन विभाग की गाड़ी पर हमला कर दिया। इसमें डीटीओ के सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। साथ ही डीटीओ सहित वाहन चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना जैसे ही सिसवन थाना को मिली पीएसआइ भरत प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब तक ट्रक चालक और शरारती तत्व गाड़ी छोड़ फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने 32 ट्रक को जब्त कर लिया। सोमवार की सुबह जब्त वाहनों को सिसवन स्थित हरेराम ब्रह्म्चारी उच्च विद्यालय के मैदान मे पीएसआइ सुभांकर सिंह एवं आधा दर्जन सिपाहियों की निगरानी में रखा गया हैं। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026