बसंतपुर में उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जमीन का हुआ निरीक्षण

  • मदरसे में उर्दू तालीम और छात्रावास बनाने की मंजूरी
  • उर्दू यूनिवर्सिटी बनने से शिक्षा ग्रहण में होगी सहूलियत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के खोरीपाकर स्थित मदरसा दारुल उलूम आरिफिया रजा ए खोदा के प्रांगण में मंगलवार को उर्दू यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए निरीक्षण किया गया। इसमें सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मंसूर आलम व पूर्व विधायक नेमतुल्लाह ने जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान जदयू के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी, मौलाना मजहर उल कादरी व मो. नुरैन ने उर्दू यूनिवर्सिटी व अल्पसंख्यक छात्रावास खोलने की मांग की। उन्होंने बताया कि मदरसे में छह बीघा जमीन उपलब्ध है।

इसमें एक मदरसा व एक मस्जिद बना हुआ है। उर्दू यूनिवर्सिटी और अल्पसंख्यक छात्रावास बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा ग्रहण में करने में सहूलियत होगी। इस मांग पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मनसूर आलम व पूर्व विधायक नेमतुल्लाह ने अपनी सहमति देते हुए बताया कि बहुत जल्द मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उर्दू यूनिवर्सिटी के लिए एक ज्ञापन देंगे। साथ ही मदरसा के स्थल निरीक्षण के लिए आग्रह भी करेंगे। मौके पर जदयू नेता अनवर सीवानी, मौलाना समीम साहब, आलमगीर अंसारी, शेख अब्बास व गुलाम मोइनुद्दीन थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026