✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के बाद संवीक्षा का कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को वार्ड 32 से चमन आरा निर्विरोध पार्षद चुन ली गईं। बता दें कि वार्ड 32 से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया था। इसमें दो से अधिक संतान होने के कारण फरीदा खातून का नामांकन संवीक्षा के दौरान अस्वीकृत करते हुए रद कर दिया गया।
इसके बाद एकमात्र प्रत्याशी चमन आरा निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। गौरतलब हो कि चमन आरा के पति इंतखाब अहमद व उनकी सास नजमा खातून भी पूर्व में पार्षद रह चुकी हैं।वहीं नजमा खातून ने इस बार मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…