परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में रविवार को दिलीप भारती की अध्यक्षता में निवर्तमान सीडीपीओ सोहैल अहमद को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। मौके पर सोहेल अहमद ने कहा कि मैं जितने दिनों तक पद पर था सभी सेविका-सहायिकाओं ने अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक किया। उन्होंने सभी के प्रति स्नेह व आभार व्यक्त किया।
मौके पर सेविका और महिला पर्यवेक्षिकाओ ने सीडीपीओ को अंग वस्त्र, डायरी, कलम और बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेविका प्रदेश संघ की अध्यक्ष प्रतिनिधि आदेश पांडेय, महिला पर्यवेक्षिका रीना कुमारी, मंजू कुमारी, अर्चना पांडेय, किरण देवी, आरती सिंह, शबीना खातून, शहनाज बेगम, डाटा आपरेटर धीरज कुमार, प्रियरंजन गिरि आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…