परवेज अख्तर/सिवान : जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार से 32 केंद्रों पर शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में रसीद चक स्थित केंद्र से निष्कासित किया गया। डीएम रंजिता व एसपी एनसी झा ने महाराजगंज के आदर्श परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए कर्मियों को सख्त निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान पहली पाली में 14 हजार चार 47 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 13 हजार आठ सौ 11 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। पहली पाली वोकेशनल में छह के छह उपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में दो हजार 40 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें दो हजार आठ परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 32 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। दोनों पालियों को मिलाकर परीक्षा में दो सौ 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर दो मीटर की परिधि में धारा 144 लागू थी।
इंटरमीडिएट परीक्षा में पहले दिन केंद्र पर समय से पहुंचने की होड़ परीक्षार्थियों में दिखी। सुबह से ही शहर में परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचते देखे गए। केंद्र तक अभिभावकों ने परीक्षार्थियों को पहुंचाकर परीक्षा शुरू होने के पहले चले आए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…