परवेज अख्तर/सिवान : नशाखुरानी गिरोह ने कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को अपना शिकार बना लिया। सिवान जंक्शन पर अचेत अवस्था में उसे ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद जीआरपी ने बेहोश यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यात्री के पास से बरामद कागजात व आइडी के आधार पर उसकी पहचान मैरवा थाना क्षेत्र छोटका मांझा निवासी रामएकबाल पाल के रूप में हुई। जीआरपी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर अस्पताल पहुंचे रामएकबाल के पुत्र मिथिलेश ने बताया कि मेरे पिता जयपुर में एलपीजी में कार्य करते हैं। चाचा की तबीयत खराब होने पर उन्हें देखने के लिए घर आना था। सोमवार की रात जयपुर से कविगुरु के जनरल कोच में सवार होकर घर आ रहे थे। इसी बची उन्हें नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना कर सारे सामना की लूट कर ली। बुधवार की सुबह ट्रेन आने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचे तो हमलोगों ने उनके मोबाइल पर फोन कर जानकारी लेनी चाही तो जीआरपी ने फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी। खबर प्रेषण तक रामएकबाल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…