Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शांतिपूर्ण मतदान कराने को ले सघन वाहन जांच शुरू

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराने को ले पुलिस जगह-जगह वाहन जांच कर रही है। इस दौरान चुनावी प्रलोभन देने वाले वस्तु एवं आपराधिक घटनाओं को बल देने वाले जैसे हथियार, पैसा, शराब, बैनर, पोस्टर की जांच की जा रही है। दारौंदा में सीओ पारसनाथ राय, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह तथा दंडाधिकारी मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर सघन वाहन जांच की गई। दारौंदा- महाराजगंज मुख्य पथ, दारौंदा रेलवे ढाला के समीप सोमवार को करीब छोटे-बड़े 92 वाहनों की जांच की गई।

वहीं दूसरी ओर जीरादेई में स्थानीय प्रशासन द्वारा सघन वाहन की जांच की जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वाहनों की जांच के दौरान 50 हजार से अधिक नकद, किसी भी पार्टी का बैनर, झंडा इत्यादि जो पूरी तरह से वर्जित है उसकी सघन जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा सिवान- मैरवा मुख्य मार्ग, जामापुर सहित विभिन्न जगहों पर वाहन जांच के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सिसवन, हसनपुरा, भगवानपुर आदि प्रखंडों में वाहनों की सघन जांच की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026