Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर में पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अरुआं गांव में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित सनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया तथा सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि दो जून की शाम चोरी की बाइक के साथ बाहरी लोगों के आने की सूचना पर पुलिस जांच के लिए गई थी। वाहन जांच के दौरान कुछ युवक पुलिस से उलझ गए थे। इस मामले में अरुआं-पिपरहियां गांव के मनोरंजन सिंह, आलोक सिंह, सनोज सिंह, विक्की सिंह, जितेंद्र सिंह, लड्डू सिंह, छोटू सिंह, गोलू कुमार साह व अंशु तिवारी को नामजद किया गया था और 25-30 अज्ञात को आरोपित किया गया था। पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में थी। इस मामले के एक आरोपित अरुआं गांव के सनोज सिंह को एएसआइ शशिभूषण कुमार ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026