Categories: छपरा

छपरा में अंतर प्रांतीय गांजा तस्करी का खुलासा, 30 लाख का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

छपरा : पुलिस ने मंगलवार को अंतर प्रांतीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को 30 लाख रूपए मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा एक बोलेरो जब्त की है। इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान मंगलवार को एकमा थाना की पुलिस ने छपरा- सीवान नेशनल हाईवे पर संदेह के आधार पर एक बोलेरो को रोका और जांच की। जांच के दौरान ऊपर से उसमें कुछ भी नहीं पाया गया, लेकिन वाहन जांच के दौरान बोलेरो में बने तहखाना का खुलासा हुआ । तहखाना खोलकर जब पुलिस ने देखा तो, पुलिसकर्मी आश्चर्य में पड़ गये। उसमें मादक पदार्थ गांजा के 44 पैकेट बरामद किए गये, जिसका वजन करीब 74 किलो 800 ग्राम है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रूपए है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन जांच अभियान प्रशिक्षु डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में की जा रही थी । इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी के अलावा थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तस्करों के द्वारा गांजा छत्तीसगढ़ के सुकमा से लाया गया था और उसे रसूलपुर में किसी गांजा कारोबारी के यहां सप्लाई देना था, लेकिन वह नहीं मिला, जिसके कारण तस्करों के द्वारा गांजा को भेल्दी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में पकड़ा गया।

इस मामले में भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी टुनटुन प्रसाद के पुत्र मनोज नट तथा गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोभीचक गांव निवासी रामबली उपाध्याय के पुत्र हृदयानंद उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति गांजा की तस्करी वाले वाहन के चालक बताए गए हैं। गांजा तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना तथा इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। दोनों के पास से बरामद मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। चिन्हित किए गए इस गिरोह से जुड़े गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।इस मामले में दोनों के खिलाफ एकमा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024