परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के खैरवां गांव के स्व. कैलाश मांझी के 22 वर्षीय बेटे उमेश पासवान की मौत कलकत्ता के हल्दिया के हाथीपाड़ा में हो गई है. उसका शव जीआरपी पुलिस रेलवे ट्रेक पर मिलने की सूचना है. परिजनों के अनुसार मृतक को पैसे का प्रलोभन देकर रणजीत पटेल रविवार को एक बजे रात्रि में लेकर चला गया. घर से जाने के तीसरे दिन बाद उसके मौत होने की ख़बर उसे ले जाने वाले ने अपने घर दी. उसके बाद उसके मरने की सूचना उसका भाई अजित पटेल ने मंगलवार की सुबह परिजनों को दी. मृतक का एक भाई घटनास्थल से 200 किलोमीटर दूर रहता है. परिजनों द्वारा उसे देने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचकर जीआरपी से शव को लेकर पोस्टमार्टम कराया. उसके बाद शव को लेकर घर चल दिया है. मृतक का विवाह जून महीने में होने वाली थी. उसकी शादी में पैसा देने का लालच देकर उसे कलकत्ता निजी वाहन से ले जाया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…