Categories: छपरा

छपरा की छात्रा के साथ दिल्ली में 8 दिनों तक दुष्कर्म, प्रेमी ने दोस्त संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: छपरा की एक छात्रा के साथ दिल्ली में दो युवकों ने जबरन आठ दिनों तक यौन शोषण किया। देश की राजधानी में इस शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वालों में छात्रा का प्रेमी भी शामिल है। इस संबंध में पीड़िता ने तरैया थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने अपने प्रेमी शीतलपुर निवासी राहुल कुमार और उसके दोस्त माधोपुर निवासी संजीव कुमार शर्मा को नामजद किया है।

दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि राहुल कुमार से पीड़िता का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच राहुल दिल्ली चला गया, जहां से हमेशा पीड़िता को फोन करता रहता था। 28 अक्टूबर 2021 को छात्रा देवरिया हाई स्कूल में इंटर की परीक्षा देने जा रही थी। इस बीच एक गाड़ी में राहुल के दोस्त संजीव और उसके साथ तीन अन्य लकड़े आए और छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी का शीशा बंद कर छात्रा का अपहरण कर छपरा लेकर चले गए।

उसके बाद फिर छपरा से ट्रेन पर बैठकर छात्रा को दिल्ली लेकर चले गए, जहां एक किराये के मकान में राहुल कुमार व संजीव कुमार ने आठ दिनों तक जबरन छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद छात्रा को गांव छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026