सिवान: महान स्वतंत्रता सेनानी व विश्व प्रसिद्ध विद्वान थे पंडित नेहरु

  • जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई 132 वीं जयंती
  • तैलचित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व पर की गई चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 132 वीं जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने पंडित नेहरु को महान स्वतंत्रता सेनानी, विश्व प्रसिद्ध विद्वान व भारत का भविष्य दृष्टा बताया। कहा कि उन्होंने देश को समृद्धिशाली देश बनाने के लिए पंचवर्षीय योजनाओं, कल कारखानों, वैज्ञानिक केंद्रों, रेल मार्ग, सड़क मार्ग, सेना, शिक्षा को सशक्त करने के लिए योजनाएं बनाई।

उसके आधार पर ही आज देश विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में खड़ा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जवाहरलाल नेहरू के कार्यों को नहीं भुलाया जा सकता है। आज हमारे देश की औसत आयु 60 से पार कर गई है, यह पंडित नेहरु के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के बिछाए गए जाल के कारण संभव हो सका है। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेसियों को अपने महान नेता को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का आहृान किया गया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे, कमल किशोर ठाकुर, मेराज अहमद, इरफान अहमद ,सैयद गुलाम मेहंदी, हाफिज जुबेर, पंडित अवधेश मिश्र ,परशुराम सिंह, मो. हक, गणेश राम, जीवधारी शर्मा व अनंत कुमार ने अपनी बातें रखीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026