Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दूसरे दिन भी रद रही इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्री परेशान

परवेज अख्तर/सिवान : छपरा से गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन भी नहीं चली। मंगलवार को भी रेल कर्मियों ने इस ट्रेन के रद होने की सूचना सूचना पट पर लिख कर यात्रियों को दी। एक दिन पहले भी इस ट्रेन के रद होने की सूचना समय से महज 45 मिनट पहले कर्मियों ने यात्रियों को दी थी, जिसके बाद यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में बवाल काटा था। कई को अपनी यात्रा स्थगित कर वापस घर लौटना पड़ा था। मंगलवार को एक बार फिर इंटरसिटी एक्सप्रेस के रद होने से लोगों में नाराजगी देखी गई। नाराज लोगों में कई ऐसे भी थे जो इस ट्रेन के रद होने के कारण अपनी यात्रा एक बार फिर दूसरे दिन स्थगित कर घर लौट गए। इन्हें एक दिन पहले भी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद होने के कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। ऐसे मे इनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने कहा कि लगातार दो दिनों से इस ट्रेन को रद किया जा रहा है। रेल प्रशासन को यह पहले ही बता देनी चाहिए कि यह ट्रेन कितने दिनों तक रद रहेगी। उधर स्टेशन अधीक्षक इस ट्रेन के रद किए जाने के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से बचे। उन्होंने कहा कि ट्रेन रद किए जाने के कारण की विशेष जानकारी उन्हें नहीं है। केवल कंट्रोल से यह बताया गया है कि आज यह ट्रेन नहीं चलेगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024