Siwan News

जूता-मोजा गेट पर निकाल कर अंदर प्रवेश कर रहे है परीक्षार्थी

प्रवेज़ अख्तर/सीवान : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से इंटर की परीक्षा शुरू हो गई है। प्रथम पाली के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई है। गेट के अंदर प्रवेश करने से पहले ही गेट पर सघन तलासी ली जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा तलासी के क्रम में जूता- मोजा पर भी रोक लगा दी गई है। परीक्षार्थी खाली पैर अंदर प्रवेश कर रहे है। बतादें की परीक्षा केंद्र, सीवान में 25 है और महाराजगंज में 7 है। जिसमे 4 केंद्रों को मॉडल केंद्र बनाया गया है। जिसमे केवल लडकियां परीक्षा देंगी। बनाये गए मॉडल केंद्रों पर सारी व्यवस्था महिलाओं की है। वीक्षक भी महिला, केंद्राधीक्षक भी महिला ही है। जिसमे दूर -दूर तक पुरुषों का कहीं रॉल नही है। मॉडल केंद्रों पर आकर्षक तरीके से पेड़- पौधा, गुब्बारा, कारपेट आदि लगाए गए है। जो केंद्रों को सुशोभित कर रहा है। इसके अलावा शौचालय, पानी समेत अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। उधर डीएम सुश्री रंजीता ने महाराजगंज व सिवान के सम्बंधित पदाधिकारी से पल-पल जायजा ले रही है। उधर विधि व्यस्था संधारण हेतू सिवान व महाराजगंज में अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है ताकि एक परिंदा भी पर न मार सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026